प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज खण्डवा आयेंगे
अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत, पेयजल व कृषि विभाग की समीक्षा करेंगे
खण्डवा 13 जून, 2019 - प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 14 जून को खण्डवा आयेंगे तथा बिजली, पेयजल व किसानों की समस्या से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 14 जून को प्रातः 6 बजे से रवाना होकर 9 बजे खण्डवा आयेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रातः 9 से 11 बजे तक सर्किट हाउस में आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री श्री सिलावट विद्युत, पेयजल व कृषि विभाग से संबंधित प्रगति की समीक्षा कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेकर करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट सायं 5 बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं रात्रि 9 बजे बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment