आज स्टेट स्वीप आइकॉन श्रीमती दिव्यांका त्रिपाठी का लाइव
’सोशल मीडिया पर मतदाताओं से करेंगी मतदान की अपील’
खण्डवा 10 मई, 2019 - मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की स्टेट स्वीप आइकॉन और मशहूर टीवी एक्ट्रेस ’श्रीमती दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, शनिवार 11 मई को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर मतदाताओं को लाइव संदेश के जरिए मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। श्रीमती दिव्यांका त्रिपाठी मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए आगामी दो चरणों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील करेंगी। सोशल मीडिया लाइव के दौरान श्रीमती दिव्यांका त्रिपाठी मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगी। मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है और इसके इस्तेमाल से किसी को चूकना नहीं चाहिए, इस बात को वह अपने नजरिए से लोगों के सामने अभिव्यक्त करेंगी।

No comments:
Post a Comment