Saturday, 11 May 2019

छैगांवमाखन कार्यक्रम में बोतल, माचिस, लाइटर, टिफिन, बेग लेकर न आएं नागरिक

छैगांवमाखन कार्यक्रम में बोतल, माचिस, लाइटर, टिफिन, बेग लेकर न आएं नागरिक
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वर्मा ने छैगांवमाखन में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

खण्डवा 10 मई, 2019 - पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एम.एस. वर्मा ने छैगांवमाखन में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड व आमसभा आयोजन स्थल का जायजा लिया तथा सी.वी. रमन यूनिवसिटी के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजन स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वर्मा ने हेलीपेड व आमसभा स्थल पर पर्याप्त बेरीकेटिंग व सुरक्षा जाली लगवाने के लिए कहा। 
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वर्मा ने छैगांवमाखन में हेलीपेड व आमसभा आयोजन स्थल पर विद्युत सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वाहन पार्किंग स्थल पर एनाउंसमेंट के लिए माइक तथा वाहन चालकों के लिए एक टेंट की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री जी के दौरे को ध्यान में रखते हुए ग्रीन हाउस, सेफ हाउस व हॉटलाइन जैसी सभी व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वर्मा ने बैठक में कहा कि नागरिकों से इस बात की अपील की जाये कि वे आमसभा स्थल पर आते समय पानी की बोतल, माचिस, लाइटर, धारदार वस्तुएं, थैले आदि लेकर न आएं, क्योंकि इन्हें लेकर आमसभा स्थल पर आने की अनुमति नही दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment