लोकसभा निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश संशोधित
खण्डवा 3 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मांधाता एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश अनुसार मांधाता विधानसभा क्षेत्र के सरल्या सेक्टर के लिए नियुक्त सहायक यंत्री श्री परमानंद पाण्डे के स्थान पर उप संचालक नगर श्रीमती कविता नागर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोंदवाड़ा सेक्टर के लिए नियुक्त कनिष्ठ यंत्री श्री एम.पी. सांवले के निलंबित होने से उनके स्थान पर जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थैतिक निगरानी टीम का गठन किया गया था। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी के लिए बनाए गए स्थैतिक निगरानी दल गठन आदेश में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने संशोधन किया है। जारी संशोधित आदेश अनुसार इस दल में वनपाल श्री प्रेमसिंह दाहिया के स्थान पर वनपाल श्री लक्ष्मण पटेल को शामिल किया गया है।
इसके अलावा हरसूद क्षेत्र के दूरस्थ व नेटवर्क विहीन शेडो एरिया में स्थित ग्राम केकडिया के मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त विशेष अधिकारी श्री डी.के. जैन सहायक यंत्री लोक निर्माण विभाग की ड्यूटी निरस्त करते हुए उनके स्थान पर उपायुक्त सहकारिता श्री के. पाटनकर को नियुक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment