AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 3 May 2019

‘‘फानी‘‘ तूफान के कारण आई वर्षा से, उपार्जित खाद्यान्न के बचाव के उपाय करें

‘‘फानी‘‘ तूफान के कारण आई वर्षा से, उपार्जित खाद्यान्न के बचाव के उपाय करें

खण्डवा 3 मई, 2019 - उड़ीसा समुद्रीय तट पर आए फानी, तूफान व चक्रवात के कारण प्रदेश में आकस्मिक वर्षा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए चना, मसूर, सरसों, तुअर के सुरक्षित परिवहन व भण्डारण की व्यवस्था के लिए कृषि विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता तथा वेयर हाउस सहित उपार्जन कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उपार्जन किए गए चना, मसूर, सरसों, तुअर के उपार्जन स्थल से वेयर हाउस तक तत्काल परिवहन कराया जाये तथा वेयर हाउस में सुरक्षित भण्डारण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जाये।

No comments:

Post a Comment