व्यय प्रेक्षक श्री यादव अभ्यार्थियों के व्यय लेखों का निरीक्षण करेंगे
खण्डवा 4 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्याथियों के निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के लिए व्यय प्रेक्षक श्री के.पी. यादव को नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री यादव अभ्यार्थियों के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 व 6 मई को , द्वितीय निरीक्षण 10 व 11 मई को तथा तृतीय निरीक्षण 16 व 17 मई को करेंगे।
प्रेक्षक श्री यादव अभ्यर्थी श्री नंदकुमार सिंह चौहान के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 मई को, द्वितीय निरीक्षण 10 मई को व तृतीय निरीक्षण 16 मई को प्रातः 11 से 12 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री दयाराम कोरकू के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 मई को, द्वितीय निरीक्षण 10 मई को व तृतीय निरीक्षण 16 मई को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री आकाश बिर्ला के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 मई को, द्वितीय निरीक्षण 10 मई को व तृतीय निरीक्षण 16 मई को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री किशोर यादव के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 मई को, द्वितीय निरीक्षण 10 मई को व तृतीय निरीक्षण 16 मई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री दारासिंह पटेल के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 5 मई को, द्वितीय निरीक्षण 10 मई को व तृतीय निरीक्षण 16 मई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे।
अभ्यर्थी श्री अरूण यादव के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को प्रातः 11 से 12 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी रीना दामने के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री रूकुम शाह के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री नारायण चंदेल के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री बाबा अब्दुल हमीद के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। अभ्यर्थी श्री भगवान सिंह प्यारसिंह के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 6 मई को, द्वितीय निरीक्षण 11 मई को व तृतीय निरीक्षण 17 मई को अपरान्ह 4 से 5 बजे के बीच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में करेंगे। सभी अभ्यार्थियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने व्यय लेखा संधारण करने वाले प्रतिनिधियों को व्यय संबंधी समस्त जानकारी लेकर निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर भेजे।
No comments:
Post a Comment