AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 May 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ली मतदान की जानकारी

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ली मतदान की जानकारी




खण्डवा 6 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान से पूर्व माॅकपोल की प्रक्रिया अभ्यार्थियों के प्रतिनिधियों के समक्ष सम्पन्न की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने हरसूद तहसील कार्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष से सभी मतदान केन्द्रों में मतदान प्रारंभ होने की जानकारी ली। इसके बाद श्री गढ़पाले मतदान केन्द्रों के भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला भवन सक्तापुर में स्थित मतदान केन्द्र का जायजा लिया। साथ ही वहां के मतदान अधिकारियों से मतदान की प्रगति की जानकारी ली। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इसके अलावा ग्राम डाबिया, मेढ़ापानी, लंगोटी, नंदगांव, सत्तापुर, पटाजन, मामाडोह, रन्हाई, धावड़ी, इटवा, रोशनी, मुहाल खारी, जामनी, आशापुर, हरसूद व फेफरी सरकार स्थित मतदान केन्द्र का भी दौरा किया तथा उपस्थित मतदाताओं से भी चर्चा की। उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मतदान केन्द्रों पर आयोग के निर्देश अनुसार सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं शीतल पेयजल, रेम्प, झूलाघर, प्रतीक्षा कक्ष जैसी व्यवस्थाएं भी देखी। 

No comments:

Post a Comment