पुलिस प्रेक्षक श्री प्रसाद से भेंट कर या मोबाइल फोन पर दे सकते हैं जानकारी
खण्डवा 8 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के दौरान खण्डवा एवं खरगोन संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री चंद्रशेखर प्रसाद को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री प्रसाद का मोबाइल नम्बर 9479807597 है। पुलिस प्रेक्षक श्री प्रसाद निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान खण्डवा के पावर ग्रिड रेस्ट हाउस के रूम नम्बर 4 में रूकेंगे। जो भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधी कोई जानकारी, सूचना या शिकायत से पुलिस प्रेक्षक श्री प्रसाद को अवगत कराना चाहें तो उनके मोबाइल नम्बर पर फोन कर या प्रत्यक्ष भेंट कर अवगत करा सकते है।
No comments:
Post a Comment