सिविल लाइन खण्डवा के कुछ क्षेत्रों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है
खण्डवा 7 मई, 2019 - रेल्वे द्वारा 132 केव्ही लाइन के टावर की ऊँचाई बढ़ाये जाने से 132 केव्ही छैगांवमाखन से 132/33 केव्ही सिविल लाइन खण्डवा की अति उच्चदाब विद्युत लाईन 8 मई को प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक बंद रखे जाने से सिविल लाइन खण्डवा से निर्गमित 33 केव्ही फीडरों की विद्युत सप्लाय पूरक व्यवस्था के रूप में 132 केव्ही छैगांवमाखन, 132 केव्ही सिंगोट, 132 केव्ही मूंदी सब स्टेशन से की गई है। इस तरह प्रभावित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को चालू रखने के पूरे प्रयास किये गये है, किन्तु पूरक व्यवस्था के संबंधित फीडर पर लोड बढ़ने पर 132 केव्ही सिविल लाइन खण्डवा से संबंधित कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है।
No comments:
Post a Comment