AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 May 2019

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली सम्पन्न

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली सम्पन्न
नर्मदा स्वच्छता कार्यकर्ताओं ने सिंगाजी समाधि पर ली मतदान की शपथ



खण्डवा 4 मई, 2019 - मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार शाम को साइकिल रैली आयोजित की गई। यह साइकिल रैली गुरूनानक स्टेडियम सिविल लाइन से रवाना होकर माता चौक होते हुए इंदिरा चौक आई तथा वापस स्टेडियम आकर सम्पन्न हुई। इसके अलावा सिंगाजी समाधि स्थल के पास नर्मदा तट पर नर्मदा स्वच्छता कार्यकर्ताओं ने मतदान के लिए शपथ ली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पीले चावल वितरित कर मतदान के लिए आमंत्रित कर रहे है। इसके अलावा ग्राम सालई में स्थानीय ग्रामीणों ने मानव श्रंृखला बनाकर भी ग्रामीणों से मतदान की अपील की। 

No comments:

Post a Comment