AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 12 May 2019

गर्मी में लू के प्रकोप से मजदूरों के बचाव के लिए उपाय करें

गर्मी में लू के प्रकोप से मजदूरों के बचाव के लिए उपाय करें

खण्डवा 12 मई, 2019 - श्रमायुक्त मध्यप्रदेश द्वारा निर्देश जारी किए गए है कि औद्योगिक क्षेत्रों के कामगारों का कार्य समय दोपहर 12 से 3 तक न रखा जाये, बल्कि सुविधा अनुसार समय परिवर्तन किया जाये, ताकि मजदूरों को लू के प्रकोप से बचाया जा सके। इसके अलावा खेतों, बाजारों व उद्योगों व निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों को उनके कार्य स्थल पर शीतल पेयजल तथा पर्याप्त शेड की व्यवस्था के लिए भी श्रमायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए है। श्रमायुक्त ने जिला श्रमपदाधिकारी को इन निर्देशों का जिले में सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी है। 

No comments:

Post a Comment