लोकसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारियों की बैठक आज
खण्डवा 12 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 13 मई को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सामग्री वितरण दल की जानकारी तथा सेक्टर अधिकारियों के साथ लगाए जाने वाले 7-7 सहायक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए है।
No comments:
Post a Comment