मतगणना स्थल पर चिकित्सक भी रहेंगे तैनात
खण्डवा 13 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 मई को सम्पन्न होगा। जबकि मतगणना 23 मई को प्रातः 8 बजे से स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट परिसर में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि 23 मई को मतगणना स्थल पर प्रातः 6 बजे से शासकीय चिकित्सकों को एम्बूलेंस सहित उपस्थित रहने के लिए पाबंद करें।
No comments:
Post a Comment