14 मई को बदली बदली होगी स्टेडियम के आसपास की यातायात व्यवस्था
आमसभा में कटर, माचिस, बोतल, बेग व ज्वलनशील पदार्थ लाना रहेगा प्रतिबंधित
खण्डवा 13 मई, 2019 - स्टेडियम ग्राउंड खण्डवा में 14 मई को आयोजित आमसभा को ध्यान में रखते हुए हरसूद रोड व कलेक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि सुरक्षा कारणों से 14 मई को स्टेडियम में आयोजित आमसभा में बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू पाउस, कटर, माचिस, बोतल, बेग व किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा, अतः इस तरह की सामग्री लेकर आम सभा में न आएं अन्यथा परेशानी हो सकती है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कोल ने बताया कि निर्धारित यातायात व्यवस्था के तहत इन्दौर, बुरहानपुर, मूंदी की ओर से आमसभा स्थल पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एसएन कॉलेज के सामने पार्किंग, सूरजकुण्ड पार्किंग, पुलिस लाइन ग्राउंड पार्किंग, टैगोर पार्क के सामने पार्किंग, होमगार्ड लाइन पार्किंग, रणजीत होटल के सामने 4 व्हीलर एवं 2 व्हीलर के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हरसूद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फॉरेस्ट डिपो के सामने पार्किंग, एनव्हीडीए पार्किंग 4 व्हीलर एवं 2 व्हीलर के लिए रहेगी। सभी वाहनों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगी।
इसके अलावा हरदा होशंगाबाद, हरसूद से आने वाले भारी मालवाहक वाहन जो इन्दौर, बुरहानपुर जाना चाहते है वे सभी भारी मालवाहक वाहन आशापुर, खालवा से डायवर्ट होकर सिंगोट, रामनगर, इंदिरा चौक से होते हुए जायेंगे। इंदौर व बुरहानपुर से आने वाले भारी मालवाहक वाहन जो हरदा, होशंगाबाद, हरसूद जाना चाहते है वे सभी भारी वाहन इन्दिरा चौक, रामनगर व सिंगोट से होकर आशापुर, खालवा की ओर से जायेंगे। नरेड़ी पेट्रोल पम्प से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से हरसूद नाके तक के रोड़ नो व्हीकल जोन होकर डायवर्सन - व्हाया पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने से अजाक थाना होते हुए आवागमन होगा। शेष डायवर्सन व ड्रापगेट व्यवस्था के साथ ही सम्पूर्ण शहर में यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।

No comments:
Post a Comment