Saturday, 4 May 2019

6 मई को ईव्हीएम अभ्यार्थियों या उनके एजेंट की उपस्थिति में रखी जायेगी स्ट्रांग रूम में

6 मई को ईव्हीएम अभ्यार्थियों या उनके एजेंट की उपस्थिति में रखी जायेगी स्ट्रांग रूम में 

खण्डवा 4 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न होगा। मतदान पश्चात विभिन्न मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम मशीन खण्डवा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। सभी मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम प्राप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम को सील किया जायेगा। सीलिंग की यह कार्यवाही अभ्यार्थियों अथवा उनके इलेक्शन एजेंट तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सभी अभ्यार्थियों व राजनैतिक दलों के अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि सीलिंग की कार्यवाही के समय वे अपने प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करें। 

No comments:

Post a Comment