AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 May 2019

21 सहायक अधिकारी नियुक्त

21 सहायक अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 14 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए खण्डवा संसदीय क्षेत्र में शामिल मांधाता, खण्डवा व पंधाना विधानसभा क्षेत्र में मुख्यालय पर रहते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी या सेक्टर अधिकारियों की सहायता के लिए सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए है। जारी आदेश में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए जिन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, उनमें प्रशिक्षण अधिकारी आई.टी.आई. श्री बद्रीप्रसाद गौर, श्री आर.के. चौरे, श्री अविनाश शेटे, श्री एस.एल. कास्डे, श्री सी.डी. गंधे, श्री पी.सी. लौवंशी एवं श्री प्रशांत वात्रे शामिल है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण अधिकारी आई.टी.आई. श्री रवि केशनिया, श्री एस.एन. खातरकर, श्री एस.के. मलिक, श्री अशोक श्रीवास, श्री आर.के. चौधरी, श्री विजय कुरील, श्री के.एल. कोरी को नियुक्त किया गया है। इसी तरह पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण अधिकारी आई.टी.आई. श्री बी.पी.धारणे, श्री राजेश दसौंदी, श्री नितिन कुशवाह, श्री शैलेष जलखरे, श्री एस.के. मालवीय, श्री रमेश सावकारे एवं श्री आशीष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सहायक अधिकारी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में निर्वाचन संबंधी कार्य सम्पादित करेंगे।

No comments:

Post a Comment