Tuesday, 14 May 2019

21 सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त

21 सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 14 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए खण्डवा संसदीय क्षेत्र में शामिल मांधाता, खण्डवा व पंधाना विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के सहयोग के लिए 21 सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। जारी आदेश में जिन अधिकारियों को सहायक सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए उप पंजीयक सहकारी समितियां खण्डवा श्री के.पाटनकर, सहायक यंत्री श्री अतुल दिनकर, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री प्रेमलाल सिंह चौहान, वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्री ए.पी.साकल्ले, पशु चिकित्सा सहायक डॉ. सौरभ राजवैद्य, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अरूण ठाकुर एवं सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अनुपम गहोई को नियुक्त किया गया है। 
इसी तरह खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए जिन अधिकारियों को सहायक सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें सहायक वनसंरक्षक श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला महामारी विशेषज्ञ श्री योगेश शर्मा, प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय मूंदी डॉ. चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री अशोक कुमार जैन, सहायक भू जलविद श्री अखिल सोनवाने, उप वनमण्डलाधिकारी श्री करणसिंह रणधा, महाप्रबंाध्क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री राजेन्द्र पवार शामिल है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक सेक्टर के रूप में अनुविभागीय अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रदीप कुमार गरवाल, वरिष्ठ सहायक प्रबंधक केन्द्रीय भण्डार गृह श्री आजनेय सिकरवार, खनिज अधिकारी श्री आर.के. पाण्डे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, उपयंत्री जल संसाधन श्री हरिराम नागराज, उपयंत्री जल संसाधन श्री वीरेन्द्रसिंह सोलंकी और जिला योजना अधिकारी श्री आर.डी. जर्हा को नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment