AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 May 2019

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकी व 15 दिवस का अवैतनिक किया

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकी व 15 दिवस का अवैतनिक किया 

खण्डवा 4 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतपत्र व अन्य प्रपत्रांे के मुद्रण कार्य के लिए तहसीलदार श्री प्रताप कुमार अगास्या के साथ श्री मनीष कुमार सोलंकी लेखाधिकारी म.प्र. ग्रा.स.वि. प्राधिकरण खण्डवा की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय इंदौर से दूरभाष पर श्री सोलंकी के मुद्रणालय पर उपस्थित न होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर श्री सोलंकी की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से राकने का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा है।
इसके अलावा मतदान दलों के प्रशिक्षण में श्री राजू गांगले दैनिक वेतन भोगी, नर्मदा घाटी विभाग के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने उनका 15 दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए है। साथ ही श्री राजू गांगले को जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न करने के आदेश भी जारी किए गए है।

No comments:

Post a Comment