AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 May 2019

ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य 10 से 14 मई तक डाइट में

ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य 10 से 14 मई तक डाइट में 

खण्डवा 9 मई, 2019 -  लोकसभा निर्वाचन के लिए खण्डवा, पंधाना व मांधाता विधानसभा क्षेत्र में मतदान 19 मई को सम्पन्न होगा। मांधाता व पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य 10 मई से 12 मई तक डाइट में भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के इंजीनियर्स द्वारा किया जायेगा। जबकि खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य 13 मई से 14 मई तक डाइट परिसर में किया जायेगा। यह कार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य प्रातः 9 बजे से किया जायेगा। उन्होंने मांधाता, खण्डवा व पंधाना के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे खण्डवा संसदीय क्षेत्र के लिए निर्वाचन लड़ रहे सभी अभ्यार्थियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने के लिए सूचित करें।  

No comments:

Post a Comment