Saturday, 13 April 2019

वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं से की मतदान की अपील


वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं से की मतदान की अपील

खण्डवा 13 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है तथा मतदाताओं को ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन संचालन के बारे में बताया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम निहालवाड़ी में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को मशीन संचालन के बारे में बताया और उनसे मतदान की अपील की गई। इसके अलावा ग्राम गांधवा, सुरगांव राठौर, पंधाना, भूत्याखेड़ा, छैगांवमाखन, तलायधड़, कवड़ियाखेड़ा, सिलोदा, काकरिया में तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डूल्हार में मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई। साथ ही ग्राम राजगढ़ में हस्ताक्षर अभियान चलाकर भी मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के इमलीपुरा व ग्राम नहाल्दा क्षेत्र में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment