Saturday, 13 April 2019

वाहन रैली, मेहन्दी प्रतियोगिता व रंगोली के माध्यम से किया जागरूक

वाहन रैली, मेहन्दी प्रतियोगिता व रंगोली के माध्यम से किया जागरूक
हाट बाजार में ग्रामीणों ने मतदान के संकल्प पत्र पर किये हस्ताक्षर



खण्डवा 13 अप्रैल, 2019 - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को इन दोनों मशीनों की संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा उन्हें मतदान की शपथ दिलाकर लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम शनिवार को ग्राम बोरगांव बुजुर्ग के हाट बाजार में मतदान के संकल्प पत्र पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए एवं आगामी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान करने का संकल्प लिया। ग्राम गुड़ी में रामनवमी पर्व पर ग्रामीणों ने मतदान की शपथ ली।
इसके साथ ही सीनियर बालिका छात्रावास आवल्या की छात्राओं ने अपने हाथ में मतदान की अपील युक्त मेहंदी रचाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम खारकला के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने मतदान जागरूकता रंगोली सजाई। इसके अलावा उत्कृष्ट कन्या छात्रावास आशापुर, आवासीय कन्या आशापुर एवं कन्या शिक्षा परिसर आशापुर में रंगोली एवं मेहन्दी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। खालवा में पंचायत सचिवों व ग्रामीणों ने मिलकर स्थानीय ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु वाहन रैली आयोजित कर मतदान की अपील की। 

No comments:

Post a Comment