AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 April 2019

पल्स पोलियो अभियान की रैली में मतदाता जागरूकता का भी दिया संदेश

पल्स पोलियो अभियान की रैली में मतदाता जागरूकता का भी दिया संदेश

खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रैल को अयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो निरोधक खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए 5 अप्रैल को जिला अस्पातल परिसर से पल्स पोलियो अभियान जन जागृति रैली आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन, डॉ.ओ.पी.जुगतावत उपस्थित थे। रैली में नर्सिंंग प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राएं, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। रैली में बैनर व तख्तियों आदि के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता का संदेश भी शहरवासियों को दिया गया। रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ हुई तथा शहर के प्रमुख मार्गो शिवाजी चौक, ईमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम चौराहे से होते हुए वापस जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment