Saturday, 6 April 2019

आकाशवाणी खंडवा ने विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित

आकाशवाणी खंडवा ने विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित
‘‘केंपस‘‘ कार्यक्रम का प्रसारण युववाणी में 7 अप्रैल को होगा

खण्डवा 6 अप्रैल, 2019 - आकाशवाणी खंडवा की युववाणी टीम ने अपने लोकप्रिय केम्पस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पालीटेक्नीक महाविद्यालय नया हरसूद जिला खण्डवा के युवाओं से उनके शिक्षण क्रियाकलापो के बारे में बातचीत की और आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान कितना जरुरी है, इसके प्रति सभी छात्र छात्राओं की जागरुकता को जाना। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने मतदान करने की प्रतिज्ञा को एक स्वर में दोहराया। आकाशवाणी खंडवा द्वारा इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग की गई। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री असीम कैथवास ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी खंडवा से 101.2 मेगा हर्ट्ज पर रविवार 7 अप्रैल 2019 को शाम 6.10 बजे युववाणी मे होगा।

No comments:

Post a Comment