पल्स पोलियो अभियान के तहत आज पिलाई जायेगी बच्चों को दवा
खण्डवा 6 अप्रैल, 2019 - पल्स पोलियो अभियान के तहत 7 अप्रैल रविवार को जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। इसके लिए जिले में 1574 पोलियो बूथ बनाए गए है। जो बच्चे किन्ही कारणों से 7 अप्रैल को पोलियो बूथ पर दवा नही पी पायेंगे ऐसे छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता ओर आशा कार्यकर्ता व्दारा सोमवार व मंगलवार घर-घर जाकर दवाई पिलाई जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.एस.चैहान ने बताया कि इस अभियान केा सफल बनाने के लिए जिले मे वैक्सीनेटर 3080 और 174 सुपरवाईजर, मोबाईल टीम 31, ट्राॅजिट टीम 42 बनाई गई है। जिले के सभी 1574 टीकाकरण बूथ पर सुबह 8 बजे से सायं- 4 बजे तक पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से अनुरोध किया है कि अपने बच्चो को पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की दवाई अवश्य पिलायें।
No comments:
Post a Comment