AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 April 2019

विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करें, शिक्षक - कलेक्टर श्री गढ़पाले

विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करें, शिक्षक
- कलेक्टर श्री गढ़पाले

खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सोमवार को स्थानीय डाइट कॉलेज में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक सर्वप्रथम स्वयं की प्रतिभा को निखारें और अपनी योग्यता को बढ़ायेें। साथ ही स्कूल में अध्यापन करते समय विद्यार्थियों की कमजोरी को पहचान कर उसे दूर करने का प्रयास करें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य लक्ष्य बच्चों को योग्य बनाना होना चाहिए भले ही वह बी ग्रेड में आया हो। शिक्षको पर ही बच्चों के बेहतर भविष्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल भी अच्छा कर सकते है। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना बच्चों को शाला में आकर्षित करने के लिए अच्छी योजना है। ऐसे स्कूल जिनका परिणाम खराब है व ऐसे स्कूल जिनका परिणाम अच्छा है, के शिक्षकों को प्रशिक्षण में सामने लाकर उनसे उसके कारणों को पूछा जावे व फिर इस पर चर्चा होनी चाहिए, ताकि शिक्षक एक दूसरे से सीख सकें। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम देने वाले सरकारी स्कूल अपने बच्चों व शिक्षकों के फ्लैक्स बैनर बनवाकर प्रचार के लिए स्कूल के बाहर मुख्य स्थान पर लगायें, ताकि उनसे अन्य शिक्षक व विद्यार्थी प्रेरित हो सके। 

No comments:

Post a Comment