AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 7 April 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले व संयुक्त संचालक श्रीमती बघेल ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

कलेक्टर श्री गढ़पाले व संयुक्त संचालक श्रीमती बघेल ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

खण्डवा 7 अप्रैल, 2019 - रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान में जन्म से 5 वर्ष आयु तक के बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई गई। इस दौरान कलेक्टर श्री विशेष गढपाले ने लेडी बटलर महिला चिकित्सालय मे पोलियो की दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सी.एम.एच.ओ. डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी.जुगतावत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के.सेठिया उपस्थित थे। इसके अलावा क्षैत्रीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाये इंदोैर संभाग श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुलगॉव एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छैगॉवमाखन मंे बूथ का उद्घाटन किया एवं वहां आए बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को सोमवार एवं मंगलवार को घर-घर जाकर दवा पिलाई जावेगी। 

No comments:

Post a Comment