AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 11 April 2019

लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त शेडो एरिया के रनर्स का प्रशिक्षण आज

लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त शेडो एरिया के रनर्स का प्रशिक्षण आज

खण्डवा 11 अप्रैल, 2019 - जिले के जिन दूरस्थ मतदान केन्द्रों के आसपास मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है, ऐसे मतदान केन्द्रों के शेडो एरिया में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए रनर्स के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिन अधिकारी कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल को गौरीकुंज सभागृह में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी प्राध्यापक एस.एन. काॅलेज डाॅ. आर.एस. सलूजा रहेंगे। साथ ही प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. कुलदीप सिंह फरे व डाॅ. शरद शर्मा उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment