AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 April 2019

प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लायजनिंग अधिकारी नियुक्त

लोकसभा निर्वाचन - 2019

प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लायजनिंग अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लायजनिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि सभी प्रेक्षकों के लिए लायजनिंग अधिकारियों के साथ-साथ एक-एक स्टेनोग्राफर व एक-एक कम्प्यूटर ऑपरेटर भी तैनात किए गए है। जारी आदेष अनुसार सामान्य प्रेक्षक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री गंडम चंद्रुडू को नियुक्त किया गया है। इनके साथ लायजनिंग अधिकारी उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को तैनात किया गया है। इसी प्रकार पुलिस प्रेक्षक के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री एम.एस. लोहिया को नियुक्त किया गया है। इनके साथ लायजनिंग अधिकारी के रूप में एस.आई. श्री पुष्पेेन्द्र राठौर को तैनात किया गया है। इसी तरह खण्डवा संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय लेखा प्रेक्षक के रूप श्रीमती सुप्रिया एस. देवस्थली को नियुक्त किया गया है, इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप वाणिज्यिक कर अधिकारी सुश्री ज्योतिरानी ब्राह्मे को शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment