Monday, 8 April 2019

अभ्यार्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए दायित्व सौंपे गए

अभ्यार्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए दायित्व सौंपे गए 

खण्डवा  8 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी खण्डवा संसदीय क्षेत्र के कार्यालय में भरे जाने वाले नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने द्वारा जारी आदेश अनुसार 22 अप्रैल से 2 मई तक की अवधि के लिए कलेक्ट्रेट के सहायक ग्रेड-1 श्री परसराम महाजन एवं अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा के सहायक ग्रेड-1 श्री प्रकाश सपकाले की ड्यूटी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी के सहायक के रूप में लगाई गई है। इसी तरह तहसीलदार कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री दिलीप तायड़े की ड्यूटी एमपीटीसी रसीद बनाने हेतु लगाई गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा के श्री एम.एम. तोमर की ड्यूटी मतदाता सूची का अवलोकन कराने हेतु तथा श्री नारायण दशोरे की ड्यूटी फार्म इत्यादि प्रदाय करने के लिए लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने निर्देश दिए कि यह सभी कर्मचारी नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी होने के दिनांक से चुनाव चिन्ह आवंटन होने तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के सहायक के रूप में कार्य सम्पन्न करेंगे।

No comments:

Post a Comment