Friday, 5 April 2019

संध्या चौपाल में योजनाओं की जानकारी देकर की जा रही है मतदान की अपील

संध्या चौपाल में योजनाओं की जानकारी देकर की जा रही है मतदान की अपील

खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी स्थानीय भाषा कोरकु, बघेली, निमाड़ी में संध्या चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को दी जा रही है। इन संध्या चौपालों में उपस्थित महिलाओं से लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की अपील भी की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि संध्या चौपाल का आयोजन प्रतिदिन सांय 4ः30 से 6ः30 के बीच दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्रामों में किया जाता है, ताकि ग्रामीणजन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि संध्या चौपालों में ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाती है।

No comments:

Post a Comment