7 अप्रैल को डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो निरोधक दवा
खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रैल को आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. डी.एस.चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत 7 अप्रैल रविवार को जन्म से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की दवाई सभी टीकाकरण बूथ पर पिलाई जायेगी और छूटे हुए बच्चों को सोमवार व मंगलवार घर-घर जाकर दवाई पिलाई जावेगी। पल्स पोलियो की जिले में पूर्ण तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जन्म से 5 वर्ष आयु तक के 1 लाख 51 हजार 724 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। इसके लिए 3080 वैक्सीनेटर, 174 सुपरवाईजर, 31मोबाईल टीम व 42 ट्रॉजिट टीम बनाई गई है।
No comments:
Post a Comment