Wednesday, 17 April 2019

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में बताया और दिलाई मतदान की शपथ

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में बताया और दिलाई मतदान की शपथ


खण्डवा 17 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में बस स्टेण्ड खण्डवा पर आने जाने वाले यात्रियों के समक्ष भी वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर उन्हें मशीन संचालन के बारे में बताया तथा उनसे मतदान की अपील की। 
इसके अलावा ग्राम पंयाचत पिपलोद खास के कार्यालय परिसर में वीवीपैट व ईव्हीएम का प्रदर्शन कर स्थानीय मतदाताओं को मशीनों की संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया तथा उनसे मतदान की अपील की। इसके अलावा पंधाना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोलखेड़ा, पलासी, चबूतरा, डूल्हार फाटा, हरसूद कन्या छात्रावास में भी वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन तथा मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा ग्राम टेमीखुर्द पंधाना में आयोजित संध्या चौपाल में ग्रामीणों से मतदान की अपील की गई। इसके साथ ही मलगांव की आंगनवाड़ी परिसर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मतदान का संकल्प भी दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment