Wednesday, 17 April 2019

पुनासा में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर, एसडीएम ने दिलाई मतदान की शपथ

पुनासा में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर, एसडीएम ने दिलाई मतदान की शपथ


खण्डवा 17 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए 19 मई को होने वाले मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में पुनासा के पुराना किला परिसर में एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने तहसीलदार सुश्री सीमा मौर्य व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की तथा लोकसभा निर्वाचन के लिए उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ भी दिलाई।

No comments:

Post a Comment