AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 April 2019

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंधाना क्षेत्र में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंधाना क्षेत्र में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पंधाना क्षेत्र के 318 मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री आनंद शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को छैगांवमाखन स्थित मतदान केन्द्र पर आगामी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की घोषणा पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए। इसके अलावा पंधाना क्षेत्र के ग्राम देशगांव एवं आरूद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीवीपैट व ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को उनके संचालन के बारे में जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment