AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 14 April 2019

मतदाता जागरूकता के लिए खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता सम्पन्न

मतदाता जागरूकता के लिए खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता सम्पन्न
पुरूष वर्ग में स्वीप आइकॉन सिमकू तडोले व महिला वर्ग में अनिता भिलाला रहीं विजेता


खण्डवा 14 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खण्डवा मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, जिला शिक्षा समन्वयक श्री नीलेश रघुवंशी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम से दौड़ प्रारंभ कर नगर निगम चौराहे तक होकर वापस गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम तक आये। मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान श्री सिमकू तडोले रहे, जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप 5000 रुपये प्रदान किए गए। जबकि द्वितीय स्थान पर पुनीत काग रहे, जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप 3100 रुपये दिए गए। तृतीय पुरुस्कार 1000 रुपये विजेता पावरा नारायण गोटीराम जलगांव महाराष्ट्र को दिया गया। इसी तरह महिला वर्ग में मैराथन विजेता प्रथम स्थान पर अनिता भिलाला निवासी जलगांव महाराष्ट्र रही, जिन्हें पुरुस्कार राशि 5000 रुपये प्रदान की गई। जबकि द्वितीय स्थान पर रंजना जामोद रही, जिन्हें पुरुस्कार राशि 3100 रुपये प्रदान की गई। तृतीय स्थान पर नेहा पिता सीताराम निवासी बोरगांव रही, जिन्हें पुरुस्कार राशि के रूप में 1000 रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों सेे स्वीप आइकॉन श्री सिमकू तडोले ने लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की अपील की गई। 

No comments:

Post a Comment