AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 April 2019

मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जायें

मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जायें
लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दिए निर्देश

खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन कार्य में ईव्हीएम का परिवहन करने वाले सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाये जायें, ताकि उनकी लोकेशन की मॉनिटरिंग व्यवस्थित ढंग से की जा सके। सेक्टर अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम के साथ साथ वायरलेस सेट की व्यवस्था भी की जायें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। 
 कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुछ आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित करने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सुविधाजनक पिंक बूथ तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने नोडल अधिकारी श्री संजय भारद्वाज को निर्देश दिए कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था की जायें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिए कि दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से मतदान केन्द्र तक आने में परेशानी न हो इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाये तथा मतदान के दिन दिव्यांगों की मदद करने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए दिव्यांग मित्र नियुक्त किए जायें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के पास महिला व पुरूषों के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था की जायें, यदि 2 शौचालय न होकर केवल 1 ही शौचालय है तो उसे महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाये एवं एक अन्य अस्थाई शौचालय तैयार कर उसे मतदान के दिन पुरूषों के लिए प्रारंभ किया जाये। उन्होंने मतदान केन्द्र के बाहर धूप से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए ठण्डे पानी के मटके की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी न हो। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 48 घंटे में निराकरण कर उसे पोर्टल पर दर्ज कराया जायें। उन्होंने स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नीलेश रघुवंशी को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने तथा वहां आने वाले ग्रामीणों को वीवीपैट एवं ईव्हीएम संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतगणना स्थल व मतदान सामग्री वितरण स्थल पर पर्याप्त संख्या में कूलर की व्यवस्था व ठण्डे पेयजल की व्यवस्था भी की जायें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखें तथा जो भी कमियां पाई जाये उन्हें पूरा किया जाये।

No comments:

Post a Comment