वीवीपैट मशीन के संचालन के बारे में ग्रामीणों को दी जा रही है जानकारी
खण्डवा 8 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में पंधाना क्षेत्र में गणगौर पर्व पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन संचालन के बारे में जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों से आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की गई। इसके अलावा ग्राम परेठी व तलवडि़या में भी ग्रामीणों को ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन के संचालन के बारे में जानकारी दी गई और उनसे भी मतदान करने की अपील की गई।


No comments:
Post a Comment