AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 April 2019

लोकसभा निर्वाचन-2019

आकाशवाणी खण्डवा का लाईव फोन इन कार्यक्रम 16 अप्रैल को

श्रोताओं के लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रश्नों का जवाब देंगे कलेक्टर श्री गढ़पाले

खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - आकाशवाणी खण्डवा से लोकसभा निर्वाचन 2019 और मतदाता जागरूकता विषय पर सजीव फोन इन कार्यक्रम 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से प्रसारित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक लाइव प्रसारित होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले इस दौरान जिले के श्रोताओं के लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रश्नों का जवाब देंगे। आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी श्री संतोष अग्निहौत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम आकाशवाणी खण्डवा से 101.2 मेगा हटर््ज पर प्रसारित होगा, जो कि रेडियो, ट्रांजिस्टर या मोबाइल पर सुना जा सकता है। इच्छुक श्रोता लोकसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर श्री गढ़पाले से फोन नम्बर 0733-2223836 पर कार्यक्रम के दौरान फोन कर प्रश्न पूछ सकते है। 

No comments:

Post a Comment