Thursday, 7 March 2019

व्यय अनुवीक्षण हेतु वीडियो निगरानी टीम गठित

व्यय अनुवीक्षण हेतु वीडियो निगरानी टीम गठित

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि वीडियो निगरानी दल आर्दष आचरण संहिता के प्रावधानों के अधीन निर्वाचन क्षेत्रों में संवेदनषील घटनाओं, सार्वजनिक रैलियों एवं प्रचार-प्रसार के आयोजनों पर हुए खर्च की जानकारी संकलित करने के लिए की वीडियोग्राफी करेंगे। वीडियो निगरानी दल संबंधित सहायक व्यय प्रेक्षक की निगरानी में कार्य करेंगे एवं निर्धारित प्रपत्र में जानकारी एवं डीवीडी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करेंगे। यह दल व्यय अनुवीक्षण सेल के घटक होंगे जो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले एवं उनके क्षेत्र में नियुक्त प्रेक्षक के मार्गदर्षन में उनके द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करते हुए अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगे।
जारी आदेष में जिन अधिकारियों को वीडियो निगरानी टीम में शामिल किया गया है, उनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए नर्मदाघाटी विभाग के उपयंत्री श्री बाबूलाल अकोदे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय सोंलकी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनिल कुमार करोले को शामिल किया गया है। इसके अलावा हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रोशनी श्री सुनिल जमरे , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राम गार्वे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सदाराम राजपूत को शामिल किया गया है। इसी तरह खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री बलवंत माहोर, सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री मांगीलाल सोलंकी  व नंदकिशोर नरोलिया को तथा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुमेर सिंह सोलंकी व श्री भागवत पाटिल एवं उपयंत्री श्री शिवचरण पटेल को शामिल किया गया है।  इस दल में अधिकारियों के साथ एक-एक वीडियोग्राफर को भी शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment