Thursday, 7 March 2019

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की एफ.एल.सी. 11 मार्च को

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की एफ.एल.सी. 11 मार्च को

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए अतिरिक्त ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही. पैट मशीनों की एफ.एल.सी. का कार्य 11 मार्च से आरंभ किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह कार्यवाही 11 मार्च को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा में ई.व्ही.एम. स्ट्रांग रूम स्थल पर सम्पन्न होगी। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को एफ.एल.सी. कार्य समाप्ति तक की अवधि के मध्य प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक ईव्हीएम स्ट्रांग रूम स्थल पर उपस्थित होकर ई.व्ही.एम. संबंधी प्रशिक्षण लेने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment