सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आज
खण्डवा 12 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अंतर्राज्यी सीमावर्ती एवं खण्डवा जिले के सीमा से लगे जिलों अमरावती (महाराष्ट्र), बैतूल, बुरहानपुर, देवास व खरगोन के कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक 13 मार्च को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा संसदीय क्षेत्र खण्डवा के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ साथ बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थित हरसूद विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
No comments:
Post a Comment