Tuesday, 12 March 2019

हाई स्कूल परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को आशापुर में बनाए नकल के 5 प्रकरण

हाई स्कूल परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को आशापुर में बनाए नकल के 5 प्रकरण

खण्डवा 12 मार्च, 2019 - हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत मंगलवार को विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिले के अंतर्गत कुल 84 परीक्षा केन्द्रों में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 18212 थी, जिसमें से कुल 17778 परीक्षार्थी उपस्थित हुए व 434 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला संकलन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान 5 नकल प्रकरण शासकीय हाई स्कूल आशापुर में बनाए गए। शेष केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment