खण्डवा शहर में अपनी सुविधा अपना राशन ‘‘असर‘‘ व्यवस्था लागू
अब कोई भी उपभोक्ता किसी भी उचित मूल्य की दुकान से ले सकते है अपना राशन
खण्डवा 08 मार्च, 2019 - खण्डवा नगर निगम क्षेत्र में अपनी सुविधा अपना राशन ‘‘असर‘‘ व्यवस्था लागू है। इस व्यवस्था के तहत कोई भी उपभोक्ता किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से का खाद्यान्न ले सकते है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि जानकारी के अभाव में नागरिकगण इस सुविधा का लाभ नहीं उठा रहे है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला को निर्देश दिए है कि वे इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार प्रसार शहर में कराये तथा शहर में फ्लेक्स बेनर विभिन्न स्थानों पर लगाए ताकि लोगों को इसकी जानकारी रहे और वे असर व्यवस्था का लाभ उठा सकें।
No comments:
Post a Comment