Friday, 8 March 2019

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा 08 मार्च, 2019 - हाई स्कूल रामनगर खण्डवा में गुरूवार को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत् निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी चैहान, द्वितीय रितु पाल, तृतीय अंकित गोदावरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार निबंध में प्रतियोगिता में अंकित गोदावरे ने प्रथम, साक्षी चैहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जुबेरशाह, द्वितीय स्थान सेजल चैहान, एवं तृतीय स्थान संदेश ने प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदाय की गई। इस दौरान कार्यक्रम नोडल अधिकारी डाॅ. जी.एस.छाबडा ने उपस्थित विद्यार्थियों को तम्बाकू एवं तम्बाकू से निर्मित पदार्थो का सेवन करने से शारीरिक दुष्परिणाम परिणामों के बारे में बताया। इस दौरान डाॅ. छाबडा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शासकीय कार्यालयों में ध्रूमपान करने पर जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही शिक्षण संस्थान के सौ ग़ज के दायरे मे किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद बेचना कानून अपराध है तथा उल्लंघन  करने वालों पर सौ रूपये तक का जुर्माना हो सकता है । 

No comments:

Post a Comment