Tuesday, 12 March 2019

मतदान से 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर रोक रहेगी

मतदान से 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर रोक रहेगी

खण्डवा 12 मार्च, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि आगामी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान के 48 घंटे पूर्व अर्थात 17 मई सायं 5 बजे से मतदान सम्पन्न होने तक कोई भी ऐसा बाहरी व्यक्ति जो खण्डवा संसदीय क्षेत्र में मतदाता नहीं है वह इस क्षेत्र में नही रह सकेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment