AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 February 2019

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्नकलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया जिला अस्पताल व लेडी बटलर हाॅस्पिटल का निरीक्षण

खण्डवा 11 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की अध्यक्षता में सोमवार को जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन डाॅ. ओ.पी. जुगतावत, आरएमओ डाॅ. शक्तिसिंह जिला योजना अधिकारी श्री जरहा के अलावा लोक निर्माण विभाग, पीआईयू व नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में गत जनवरी माह में समिति द्वारा किए गए आय व्यय का अवलोकन कर अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया तथा मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लेडी बटलर अस्पताल के वार्डो तथा वहां पिछले दिनों स्थापित लिफ्ट का भी निरीक्षण किया।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पीआईयू के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने तथा स्वास्थ्य विभाग को हेंड ओवर करने के निर्देष दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित रेन बसेरे में मरीजों के परिजनों के रूकने की बेहतर व्यवस्था करने के संबंध में भी निर्देष दिए और कहा कि रेन बसेरे के कक्ष में सीसीटीवी केमरे भी लगवाये जायें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला चिकित्सालय के कपड़ो की धुलाई के लिए लाॅन्ड्री मशीन की व्यवस्था के लिए भी कहा। इस दौरान डाॅ. शक्ति सिंह ने बताया कि मैकेनाईज्ड लाॅन्ड्री स्थापित करने के लिए सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान ने सांसद निधि से 15 लाख रू. स्वीकृत करने की सहमति दी है, जिससे अस्पताल के चादर व पर्दे धुल सकेंगे। सिविल सर्जन डाॅ. जुगतावत ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि जिला अस्पताल के नवनिर्मित मीटिंग हाॅल को विभागीय बैठकों के लिए आवंटित करने पर प्रति बैठक 500 रू. रोगी कल्याण समिति में जमा कराने का प्रावधान किया जाये, जिससे मीटिंग हाॅल का मेन्टेनेन्स होता रहेगा व रोगी कल्याण समिति को आय भी होगी।

No comments:

Post a Comment