कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पी.एस.सी. में चयनित कु.आंकाक्षा करोठिया का किया सम्मान
खण्डवा 06 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की पहल पर खण्डवा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी हेतु मार्गदर्षन देने के लिए निःषुल्क ‘‘भारत निर्माण कोचिंग क्लास‘‘ स्थानीय एस.एन. काॅलेज में संचालित हो रही है। समय समय पर कलेक्टर श्री गढ़पाले , सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित अन्य अधिकारी भी विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए कोचिंग क्लास पहुंचकर उन्हें सफलता के टिप्स देते है और प्रेरित करते है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मंगलवार शाम को कोचिंग क्लास पहुंचकर मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की वर्ष 2018 की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद पर के लिए चयनित कुमारी आंकाक्षा करोठिया का सम्मान किया और उपस्थित विद्यार्थियों को इसी तरह की सफलता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंधाना श्री रामलाल पगारे को भी भारत निर्माण कोचिंग में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एस एन कालेज श्री मुकेश जैन, प्राचार्य जीडीसी काॅलेज व प्राचार्य डाईट श्री संजीव भालेराव, डीएसपी श्री शिवेन्दु जोशी भी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment