Monday, 11 February 2019

‘कन्या विवाह योजना‘ में अपनी बेटी के हाथ पीले कर ताराचंद हुआ चिंता मुक्त

खुशियांे की दास्तां  

‘कन्या विवाह योजना‘ में अपनी बेटी के हाथ पीले कर ताराचंद हुआ चिंता मुक्त

खण्डवा 11 फरवरी, 2019 - खण्डवा जिले के पुनासा विकासखण्ड के ग्राम धमनगांव निवासी ताराचंद पिछले कई वर्षो से दिनरात इस चिंता में डूबा रहता था कि गरीबी के कारण कैसे वह अपनी बेटी रेखा के हाथ पीले कर सकेगा। ताराचंद ने अपनी बेटी रेखा के लिए लड़का तो देख रखा था, लेकिन धन के अभाव में अपनी बिटिया की शादी करना उसके लिए अत्यंत कठिन कार्य था। एक दिन किसी ने उसे बताया कि गरीबों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकारी खर्चे से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाते है साथ ही इन सम्मेलनों में सरकारी खर्चे पर ही कन्या को उपहार सामग्री भी दी जाती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने उपहार की यह राशि 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रू. कर दी है। ताराचंद ने पंचायत में इस योजना के बारे में पता लगाया तो उसे ज्ञात हुआ कि 10 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर हथिया बाबा मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। ताराचंद ने तुरंत अपने समधी राधेश्याम से इस संबंध में बात की और दोनों पक्षों के रिश्तेदार इसके लिए तैयारी में जुट गए ।
          रविवार को बसंत पंचमी पर अपनी पुत्री रेखा का ग्राम चिचगोहन निवासी विठ्ठल से विवाह कर अब ताराचंद बहुत खुश है, क्योंकि उसकी बहुत बड़ी समस्या हल हो गई है। ताराचंद बताता है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में उसकी पुत्री के विवाह के अवसर पर वर वधू को सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान, पूर्व सांसद श्री अरूण यादव, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने भी आर्शीवाद दिया। विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर वर वधुओं को आर्शीवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कुल 25 हजार रू. के उपहार नववधू को दिए जाते थे, पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली राशि 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी है। वधू रेखा भी इस बड़ी हुई उपहार राशि को पाकर बहुत खुश है। 

No comments:

Post a Comment