Monday, 11 February 2019

जनपद पंचायत पुनासा में आयोजित हुआ सिक्योरिटी गार्ड भर्ती कैंप सम्पन्न

जनपद पंचायत पुनासा में आयोजित हुआ सिक्योरिटी गार्ड भर्ती कैंप सम्पन्न

12 को पंधाना, 13 को खालवा, 14 को हरसूद, 15 को बलड़ी व 16 को खण्डवा में लगेगा भर्ती शिविर   

खण्डवा 11 फरवरी, 2019 - जनपद पंचायत पुनासा में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड भर्ती का आयोजन किया गया। इस भर्ती में लगभग 100 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिसमें एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड कम्पनी नीमच के भर्ती अधिकारी राजेंद्र सरगरा ने मापदंड के अनुसार 22 युवाओं का चयन किया। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण के बाद कम्पनी में नौकरी दी जाएगी, जिसका वेतन औद्योगिक क्षेत्रों में  9000 से 12000 रू. तक रहता है। रोजगार मेले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष भारद्वाज एवं आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक नीलिमा सिंह, विकासखंड प्रबंधक मुकेश पंवार, अनिल निंगवाल, दीपिका पंवार, मनोज सिंह भी मौजूद थे। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि इसी तरह का भर्ती शिविर 12 फरवरी को जनपद पंचायत पंधाना में , 13 फरवरी को जनपद पंचायत खालवा में, 14 फरवरी को जनपद पंचायत हरसूद में, 15 फरवरी को जनपद पंचायत बलड़ी में और 16 फरवरी को जनपद पंचायत खंडवा में आयोजित होगा। यह कैंप प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवा जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल उम्र 20 से 35 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे निर्धारित स्थानों पर 10वी की अंकसूची की फोटो कॉपी, दो फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रोस्पेक्टस फार्म हेतु 250 रूपये के साथ उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment