AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

‘‘आपकी पेंशन आपके द्वार‘‘ व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी

‘‘आपकी पेंशन आपके द्वार‘‘ व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पेंशन हितग्राहियों के लिए ‘‘आपकी पेंशन-आपके द्वार‘‘ व्यवस्था प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं पेंशन वितरित करने वाले सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि, समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के वितरण की सुगम व्यवस्था बनाएँ। इससे हितग्राहियों को बैंकों में पेंशन राशि निकालने में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने सभी जिला कलेक्टर्स को साफतौर पर ऐसी सुगम व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए हैं कि,जिले के पेंशनधारियों को अपनी पेंशन निकालने के लिए भटकने की आवश्यकता न पड़े, बल्कि पेंशन उनके घरों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जायें।

No comments:

Post a Comment